Home city pawai panna m.p.

पन्नामध्य प्रदेशभारत में स्थित एक नगर है। यह पौराणेतहासिक नगर है इसका उल्लेख विष्णु पुराण और पद्मपुराण में किलकिल प्रदेश से आता है वाकटाक श की उत्पत्ति स्थल है। नागवंश की कुलदेवी पद्मावती किलकिला नदी के तीरे विराजित हैं इसके कारण इसका नाम पद्मा और बाद में परना झिरना और पन्ना हुआ। 1675 में बुंदेलखंड के शासक छत्रसाल द्वारा उनके आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्राणनाथ के आदेश पर राजधानी बनाए जाने के कारण इस शहर का महत्त्व बढ़ गया। यहाँ स्थित ऐतिहासिक महत्त्व के भवनों में संगमरमर के गुंबद वाला स्वामी प्राणनाथ मंदिर (1795) और श्री बलदेवजी मंदिर शामिल हैं। और बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध श्री युगलकिशोर मंदिर में देश की भगवान श्रीकृष्ण का अष्टसिद्ध शालिगराम विग्रह है। पन्ना स्थित बलदेव मंदिर लंदन पैलेस श्रेणी पर आधारित है। पन्ना स्थित प्राणनाथ मंदिर प्रगमी संप्रदाय के लोगो का प्रमुख केंद्र है। महाभारत कालीन विराट नगर की पहचान यहां के बरहटा से की जाती है। 1921 में यहाँ नगरपालिका गठन हुआ था। इसके आसपास के क्षेत्र मुख्यत: भूतपूर्व पन्ना और अजयगढ़ रियासतों के हिस्से हैं। इसमें पन्ना श्रृंखला नामक पर्वतीय क्षेत्र भी शामिल है, जो विंध्य श्रृंखला की शाखा है। त्रेता युग मे भगवान श्रीराम चित्रकुुुट होते हुये पंंन्ना से पवई तेहशील आस पास प्रसिद्ध स्थल बृजपूर के निकट बृहस्पति कुंड , सारंगपूर के निकट सुुतीक्ष्ंण ऋषि का आश्रम, बडगांव के निकट ऋषि अग्निजिह का आश्रम सलेहा के निकट अगस्तमुनि का आश्रम, सिद्धनाथ आश्रम कुछ समय बिताया। चंद्रगुप्त के गुरु चाणक्य के जन्मस्थली सलेहा से 4 कि॰मी॰ दूर प्रसिद्ध चौमुखनाथ  शिवमन्दिर है। पवई तेहशील के निकट स्थित कलेही माता का मन्दिर , हनुभाटे चान्दे के प्रसिद्ध पहाड़िया ,तेंदूघाट प्रसिद्ध स्थल है जो मनोहर स्थल हैं

Comments